वन विभाग ने भेड़ाघाट और घरगांव से 17 एकड़ वन भूमि से अतिक्रमण हटवाकर पौधरोपण किया

By
Advertisement
Advertisement

राजपुर। बलरामपुर जिले में वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी के पदस्थ होते ही वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही हैं।

वन परिक्षेत्र राजपुर के अंतर्गत भेड़ाघाट वन भूमि 5 एकड़ पर गंगा यादव, संतोष यादव व जनक यादव के द्वारा अतिक्रमण किया गया था। वही दूसरा घटगांव वन भूमि 12 एकड़ पर जिरमने पति रामसाय के द्वारा अतिक्रमण किया गया था। जिसकी सूचना वनकर्मियों ने वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी को दी।

वन मंडलाधिकारी के निर्देश पर राजपुर फारेस्ट एसडीओ आरएलएस श्रीवास्तव, रेंजर महाजन लाल साहू वनकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाकर फलदार और मिश्रित पौधरोपण कराया। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *