वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ जिले के सभी ग्राम पंचायतों में किया गया रोजगार दिवस का आयोजन

By
Advertisement

बलरामपुर, 07 नवम्बर, 2025/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में वंदे मातरम् की 150 वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले के सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस मनाया गया। जिसके अन्तर्गत सभी 476 ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा योजना अंतर्गत रोजगार दिवस का आयोजन कर ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास के संबंध में जानकारी दी गई।

सभी ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी नरेगा श्रमिकों के द्वारा वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण का सामूहिक श्रवण किया गया। श्रमिकों ने देशभक्ति के माहौल में एकजुट होकर सामूहिक रूप से ‘‘वंदे मातरम्’’ का गायन भी किया। साथ ही रोजगार दिवस के अवसर पर श्रमिकों को ई-केवाईसी कराने के महत्व की जानकारी दी गई तथा उन्हें शीघ्र ई-केवाईसी पूर्ण कराने हेतु प्रेरित किया गया।

इस दौरान श्रमिकों को महात्मा गांधी नरेगा योजना का मुख्य उद्देश्य तथा प्रावधानों एवं अधिकारों के प्रति श्रमिकों को जागरूक किया गया। साथ ही साथ नरेगा श्रमिक जिनका प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत आवास स्वीकृत है उन सभी श्रमिकों को अतिशीघ्र आवास निर्माण कार्य प्रारंभ कर निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश भी दिये गये है। रोजगार दिवस के आयोजन में तकनीकी सहायक, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, मेट, बीएफटी, सरपंच, पंच एवं श्रमिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *