Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
गरियाबंद । छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है. जहां गरियाबंद में फिर दो नक्सलियों ने ‘लाल आतंक’ का साथ छोड़कर सरेंडर किया है. एसडीके एरिया कमेटी के संतोष उर्फ लालपवन और सीनापाली एरिया कमेटी के मंजू उर्फ नंदे ने हथियार छोड़ कर सरकार की चलाई जा रही नीति को स्वीकार किया.
5-5 लाख के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
दोनों नक्सलियों पर 5-5 लाख का इनाम था. दोनों पूर्व नक्सली बस्तर जिले के रहने वाले हैं. 2010 से नक्सली इलाके में सक्रिय थे. इस दरम्यान 10 से भी ज्यादा नक्सल घटनाओं में शामिल थे. अब दोनों सरकार की मुख्य धारा में जुड़ कर नई शुरुआत करने जा रहे हैं.


