लखनपुर साप्ताहिक बाजार में विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का  आयोजन 452 मरीजो का जांच सह उपचार  उपरांत दवा का वितरण

By
Advertisement
Advertisement

प्रिंस सोनी लखनपुर
छत्तीसगढ़ आयुक्त आयुष रायपुर के निर्देशानुसार जिला आयुष अधिकारी अंबिकापुर के मार्गदर्शन में लखनपुर साप्ताहिक बाजार में 23 जुलाई दिन बुधवार को विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था।

जिसमें अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू, मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, सुरेश जायसवाल, सचिन अग्रवाल संहित अन्य जनप्रतिनिधि  मौजूद रहे। जहां सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान धनवंतरी की विधि विधान से पूजा करते हुए निशुल्क आयुष स्वास्थय शिविर का शुभारंभ किया गया।

निशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर में 452 मरीज का जांच सह उपचार उपरांत दवा का वितरण किया गया है। इस दौरान सिविल प्रभारी आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर यूके साहू डॉक्टर, श्रीमती रेखा प्रसाद, डॉ आरके शुक्ला डॉक्टर आदित्य गुप्ता, लंकेश्वर मरकाम ,धनंजय पटेल देवेंद्रपांडे ,अनीता गुप्ता सहित आयुष विभाग के कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *