लखनपुर नगर में दो गुटों में जमकर हुई पत्थर बाजी घटना का वीडियो आया सामने

By
Advertisement
Advertisement

लखनपुर थाना से महज 400 मीटर की दूरी पर नगर में बीती रात दो गुटों में लड़ाई झगडे के बाद गाली गलौज और पत्थर बाजी करने का मामला सामने आया है।

प्रत्यक्ष दर्शियों के द्वारा बताया जा रहा है बीती रात लगभग 1 बजे लखनपुर बस स्टैंड में दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और मारपीट शुरू हो गई और दोनों गुटों के लोगों ने पत्थर बाजी शुरू कर दी।यही नहीं नागरिकों के घरों में भी पत्थरबाजी की गई है घटना के बाद नगर में भय का माहौल व्याप्त है।

सूचना देने के बाद भी पुलिस काफी देर से पहुंची तब तक दोनों गुटों के लोग फरार हो गए थे। जिसका वीडियो भी सामने आया है। वही दोनों गुट के लोग गांव तरफ के बताए जा रहे हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *