लक्ज़री कार मे अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के मामले में सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही जारी, मामले में 02 आरोपी किये गए गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 38 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती मशरुका लगभग 9.5 लाख रुपये किया गया बरामद।

आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त इन्नोवा वाहन कुल किमती मशरुका लगभग 10 लाख/- किया गया जप्त।

नशीले पदार्थो की खरीद फरोख्त में शामिल आरोपियों पर लगातार की जा रही सख़्ती से कार्यवाही।

आरोपियों द्वारा उड़ीसा से अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीदी कर शहर मे खपाने की थी योजना।

सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 03/04/25 कों थाना कोतवाली पुलिस टीम कों जरिये मुखबीर सूचना मिला कि दो संदिग्ध युवक एक सफ़ेद रंग के इन्नोवा कार सीजी/16/सीएल/1858 के डिक्की मे गांजा रखकर बिक्री करने के लिए गौरवपथ बिरयानी हाउस गली मे ग्राहक का इंतज़ार कर रहे हैं, सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मौक़े पर पहुंचकर संदिग्ध इन्नोवा कार की घेराबंदी कर इन्नोवा कार क्रमांक सीजी/16/सीएल/1858 मे बैठे संदिग्ध युवकों से पूछताछ किया गया।

संदिग्धो द्वारा अपना नाम (01) दीपक पैकरा आत्मज तुलसी प्रसाद पैकरा उम्र 20 साल साकिन खालपारा बुलगा चौकी रघुनाथपुर थाना लुन्ड्रा (02) शिवचरण सांडिल्य आत्मज देवनारायण सांडिल्य उम्र 25 साल साकिन बधीमा गौटियापारा चौकी बरियों थाना राजपुर जिला बलरामपुर का होना बताये, संदेहियो से मौक़े पर उपस्थित रहने के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर टाल मटोल किया जा रहा था,

युवकों की गतिविधि संदिग्ध प्रतीत होने एवं मुखबीर सूचना के आधार पर गवाहों की उपस्थिति मे संदेहियो के कब्जे की इन्नोवा कार की तलाशी लेने पर इन्नोवा कार की डिक्की मे रखा कुल 38 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल किमती लगभग 09 लाख 50 हजार रुपये जप्त किया गया हैं,

आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर उपरोक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा उड़ीसा से क्रय कर शहर मे बिक्री हेतु लाना स्वीकार किया गया आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 231/25 धारा 20(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता हैं, पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त इन्नोवा कार कुल कीमती मशरुका लगभग 10 लाख /- जप्त किया गया हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *