रेलवे स्वास्थ्य विभाग ने निकाली प्लास्टिक मुक्त और तम्बाकू निषेध जागरूकता रैली,

2 Min Read
Advertisement

रेलवे अस्पताल और स्टेशन परिसर में स्काउट्स एंड गाइड तथा स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को किया जागरूक

चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेल मंडल के स्वास्थय विभाग के तत्वाधान में रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ सुब्रत कुमार मिश्र के पहल पर स्वास्थ्य कर्मियों ने भारत स्काउट्स एंड गाइड के कैडेटों के साथ संयुक्त रूप से शनिवार को चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान के तहत एक रैली निकालकर लोगों को प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया। चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में आज विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर सदस्यों के द्वारा तम्बाकू का सेवन न करने और इसके सेवन से लोगों को बचाने की सपथ लिया।

इसके पश्चात बड़ी संख्या में कैडेटों और स्वास्थ्य कर्मियों ने एक रैली निकालकर पर्यावरण रक्षा के लिए प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान सड़क के किनारे बिखरे पड़े प्लास्टिक और अन्य वर्ज्य वस्तुओं को इक्कठा एवं साफ कर लोगों को सफाई और पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया।

विदित हो कि चक्रधरपुर रेल मंडल में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण पखवाड़ा मनाया जा रहा हैं। इसके तहत चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न विभागों में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर लोगों और कर्मचारियों को प्लास्टिक का उपयोग न करने अथवा काफी कम करने लिए जागरूक किया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *