रीना गिरी की हत्या के आरोप में ससुर शांति मंडल सहित तीन गिरफ्तार

3 Min Read
Advertisement

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के संतोषी नगर से लापता रीना गिरी की हत्या के मामले में झारखंड के गढ़वा पुलिस बलरामपुर पुलिस की सहयोग से रीना गिरी की हत्या के आरोप में ससुर शांति मंडल सहित तीन लोंगो को गिरफ्तार कर झारखंड के गढ़वा ले गई।

आपको बता दें गढ़वा पुलिस ने 30 सितंबर को गबेलचंपा के कोयल नदी से महिला का शव बरामद किया था। इसकी पहचान परिजन ने रीना गिरी के रूप में की थी। महिला के दोनों हाथ बंधे थे। सिर पर गहरे चोट के निशान थे। गोदरमाना के रहने वाले महिला के रिश्तेदारों की शिकायत पर पुलिस ने मामले में गुरुचंद मंडल, शांति मंडल, रमेश मंडल, लतिका मंडल व अन्य के खिलाफ हत्या समेत तीन धाराओं में केस दर्ज किया था।

रीना गिरी के पति अस्पताल कर्मी गुरुचंद मंडल की 24 अक्टूबर को बलरामपुर थाने में खुदकुशी की थी। 30 सितंबर को कोयल नदी में पुल के नीचे से शव मिलने के बाद शव की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया था। वहीं, 3 नवंबर को शव की पहचान करते हुए रीना के भाई-बहन ने उसके ससुराल वालों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था।

गढ़वा थाना में शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के पति गुरुचंद व ससुराल पक्ष पर हत्या व साक्ष्य छिपाने के प्रयास का केस दर्ज किया था रीना गिरी 29 सितंबर से लापता थी। रीना के भाई बदला मंडल ने पति और ससुराल वालों पर हत्या करने की आशंका जताते हुए बलरामपुर एसपी से शिकायत की थी।

रीना गिरी के पति गुरुचंद मंडल, ससुर शांति मंडल, चचेरे देवर और गुरुचंद की बहन के ससुर रमेश मंडल को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की थी। पुलिस ने गढ़वा जिले के सदर थाना में पति गुरुचंद, ससुर शांति मंडल, रमेश, लतिका मंडल व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। झारखंड के गढ़वा पुलिस ने बलरामपुर पुलिस की सहयोग से ससुर शांति मंडल, रमेश, लतिका मंडल को गिरफ्तार कर झारखंड ले गई। बलरामपुर पुलिस बहुत जल्द खुलाशा करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *