रिश्वतखोर पटवारी को 12 हजार लेते एसीबी ने किया गिरफ्तार,

1 Min Read

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर राजस्व विभाग के हल्का नम्बर 17 ओकरा , पतरापारा के पटवारी पवन पांडेय को एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर की टीम ने 12 हज़ार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार राजपुर राजस्व विभाग के हल्ला नम्बर 17 ओकरा और पतरापारा के पटवारी पवन पांडेय जो वर्तमान में पटवारी संघ के अध्यक्ष के पद पर पदस्थ है। पटवारी ने अजय पावले से फावती चढ़ाने और नामांतरण के नाम पर 12 हज़ार रुपए की मांग की थी। अजय पावले ने इसकी शिक़ायत एसीबी अंबिकापुर को किया था। पटवारी पैसा अपने घर पर मंगाया था।

बुधवार को एसीबी की टीम ने अजय पावले को 12 हजार रुपए में कलर मिलाकर दिया।शिकायत कर्ता जैसे ही पटवारी को 12 हजार रुपए हाथ में दिया पीछे से एसीबी की टीम पहुंचकर पटवारी को पैसे लेते रंगे हाथ पकड़ा। एसीबी की टीम ने पटवारी को गिरफ्तार कर स्थानीय रेस्ट हाउस में लाकर कानूनी कार्रवाई कर रही हैं। वही हल्का पटवारी के कार्यालय में रखे दस्तावेज की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *