राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में बैठक आयोजित

By
Advertisement

रायगढ़,  जिला एवं सत्र न्यायालय रायगढ़ के सभागार में आगामी लोक अदालत 21 सितंबर 2024 के संबंध में बैठक रखी गई। जिसमें न्यायालयों में लंबित अधिक से अधिक राजीनामा योग्य मोटर दुर्घटना के मामलों का निपटारा करने के विषय में परिचर्चा की गई।

उक्त बैठक में उपस्थित बीमा कंपनी अधिवक्ता एवं आवेदक पक्ष के अधिवक्ता के द्वारा मामलों में राजीनामा हेतु सेरलमेंट राशि का प्रस्ताव रखा गया साथ ही अधिक से अधिक मामलों का राजीनामा के माध्यम से निपटारा सुनिश्चित किया गया।

आयोजित इस बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार जैन, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर, चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश श्री वीरेंद्र तथा बीमा कंपनी एवं आवेदक पक्ष के सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *