राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चलाया गया संयुक्त अभियान

1 Min Read

बलरामपुर, 07 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा के निर्देशानुसार जिले में राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री अभिषेक गुप्ता के मार्गदर्शन में गठित टीम द्वारा नगरपालिका क्षेत्र बलरामपुर में अभियान चलाया गया।

अभियान का उद्देश्य सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादों के विज्ञापन पर रोक, व्यापार, उत्पादन, वितरण और बिक्री के नियमन (कोटपा एक्ट-2003) के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित कराना था। इस दौरान बीड़ी, सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पाद विक्रेताओं की दुकानों, फर्मों और ठेलों में निरीक्षण किया गया।

जिसमें कुल 20 स्थानों पर चालानी कार्रवाई कर 4 हजार रुपये की राशि वसूल की गई। अभियान में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही की गई।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *