रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज से ओडिशा और छत्तीसगढ़ के छह दिन के दौरे पर हैं।
दौरान वे बालासोर स्थित फकीर मोहन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और इसके नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन करेंगी।
4 फरवरी को रायरांगपुर में वे सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भंजबीर सुनाराम सोरेन की प्रतिमा का अनावरण करेंगी और छात्राओं से संवाद करेंगी। साथ ही सरकारी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज, ओडिशा कृषि विश्वविद्यालय परिसर, तीरंदाजी केंद्र और शहर के सौंदर्यीकरण से जुड़े विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगी।
6 फरवरी को राष्ट्रपति सिमलीपाल में आदिवासी महिलाओं और युवाओं से बातचीत करेंगी। वहीं भुवनेश्वर में वे ‘ब्लैक स्वान शिखर सम्मेलन’ में शामिल होंगी।
7 फरवरी को राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में ‘बस्तर पांडुम 2026’ महोत्सव का उद्घाटन करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़-ओडिशा दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
Leave a Comment
