राशनकार्ड नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त निर्धारित

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर 25 जुलाई 2024/ जिला खाद्य अधिकारी ने बताया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में प्रचलित राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जाना है। छत्तीसगढ़ शासन खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण हेतु शेष बचे राशनकार्डों के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2024 तय की गई है। उक्त अवधि में नवीनीकरण हेतु शेष राशनकार्डधारी अपने राशनकार्ड का नवीनीकरण अपने संबंधित शासकीय उचित मूल्य दुकान में उपस्थित होकर या अपने एंड्रॉयड मोबाईल मे राशन कार्ड नवीनीकरण एप के माध्यम से राशनकार्ड नवीनीकरण का आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *