रायपुर : संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने अंबेडकर चौक में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी

By
Advertisement
Advertisement



संविधान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने मंगलवार सुबह अंबेडकर चौक पहुंचकर भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने डॉ. अंबेडकर को भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार ही नहीं, बल्कि समानता, न्याय और सामाजिक समरसता के प्रबल प्रतीक के रूप में स्मरण किया।

मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संविधान राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव है। डॉ. अंबेडकर ने अपनी दूरदर्शिता, गहन अध्ययन और सामाजिक समझ के साथ संविधान की रचना में ऐतिहासिक योगदान दिया। उन्होंने कहा कि संविधान जहां नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करता है, वहीं उनके कर्तव्यों के प्रति भी जागरूकता पैदा करता है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विविधता में एकता की परंपरा को मजबूती देने और संवैधानिक मूल्यों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया।

अवसर पर विधायक राजेश मूणत, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। सभी ने संविधान दिवस पर डॉ. अंबेडकर के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराई।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *