रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SSP ने देर रात जारी किए आदेश

Advertisement
Advertisement

रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। देर रात एसएसपी रायपुर द्वारा जारी आदेश में 9 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई थानों के प्रभार बदल दिए गए हैं, वहीं कुछ थानेदारों को लाइन अटैच भी किया गया है।

सबसे महत्वपूर्ण बदलाव क्राइम ब्रांच में देखने को मिला है। लगातार मिल रही शिकायतों के चलते क्राइम ब्रांच प्रभारी परेश पांडे को हटा दिया गया है। उनकी जगह सचिन सिंह को क्राइम ब्रांच का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

पुलिस विभाग के इस बड़े फेरबदल को कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। आदेश जारी होते ही सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *