रायगढ़ में दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर, चालक की मौके पर मौत

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। रायगढ़ जिले में गुरुवार रात दो ट्रेलरों के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक ट्रेलर ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में ड्राइवर ट्रेलर की केबिन में बुरी तरह फंस गया था। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद JCB की मदद से बाहर निकाला गया। घटना खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर के पास की है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात लगभग 9:30 बजे चौढ़ा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रहे दूसरे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

केबिन में फंसा चालक, JCB से निकाला गया शव

दुर्घटना में ट्रेलर चालक मोदेश मिस्त्री (31) निवासी औरंगाबाद, बिहार ट्रेलर की केबिन में बुरी तरह फंस गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर डायल 112 और खरसिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

ड्राइवर को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण JCB की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल, खरसिया भेज दिया।

हादसे से पहले पैदल ग्रामीण को टक्कर मारने की आशंका

बताया जा रहा है कि ड्राइवर (मृतक) ने इस दुर्घटना से कुछ समय पहले ग्राम देहजरी रोड पर एक पैदल ग्रामीण को टक्कर मार दी थी और वहां से भागते हुए इस हादसे का शिकार हो गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *