रायगढ़ में ठंड का असर कम 17 डिग्री पहुंचा तापमान

2 Min Read

लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली, दिनभर आसमान पर छाए रहे बादल
सप्ताह भर पहले कड़ाके की ठंड का अहसास हो रहा था, लेकिन अब वैसी स्थिति नहीं है

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में पिछले दिनों के मुकाबले अब ठंड का असर कम है। रात का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है।

गुरुवार से मौसम में बदलाव देखने को मिला है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में हल्के काले बादल छाए हुए थे, जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। अब ऐसा नहीं है और शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पर पहुंच गया है, जबकि एक सप्ताह पहले रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था।

गुरुवार से मौसम में बदलाव होने के बाद ठंड का असर कम देखा जा रहा।

शीतलहर से मिली राहत

बीते दिनों कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर भी चल रही थी। सुबह से ही शीतलहर चलने के कारण लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा था। लोग इससे बचने के उपाय भी कर रहे थे। दोपहर में लोग तेज धूप का आनंद ले रहे थे, लेकिन गुरुवार से शीतलहर का प्रकोप थम गया है।

सप्ताह भर तापमान में वृद्धि रहने की संभावना जतायी जा रही है

सप्ताहभर तापमान में वृद्धि की संभावना

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूरे सप्ताह तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार और सोमवार को तापमान में 1 डिग्री की गिरावट की संभावना है। हालांकि, इससे ठंड का कोई खास असर देखने को नहीं मिलेगा।

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *