रायगढ़ प्रेस क्लब भवन निर्माण को मिली मंजूरी, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने दी 30 लाख की स्वीकृति

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। लंबे समय से लंबित रायगढ़ प्रेस क्लब भवन निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी की पहल पर भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपए स्वीकृत कर दिए गए हैं। राशि विधायक निधि से उपलब्ध कराई जाएगी और इसके लिए अनुशंसा जिला कलेक्टर को भेजी जा चुकी है।



प्रेस क्लब उपाध्यक्ष राजेश जैन ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि डिग्री कॉलेज रोड स्थित भूमि का आवंटन व रजिस्ट्री पहले ही पूरी हो चुकी है। हाल ही में रजिस्ट्री के दस्तावेज प्रेस क्लब अध्यक्ष हेमंत थवाईत और सचिव नवीन शर्मा को सौंपे गए थे। उसी अवसर पर वित्त मंत्री चौधरी ने 30 लाख रुपए की घोषणा की थी, जिसे अब औपचारिक स्वीकृति मिल गई है।

भूमि आवंटन और राशि स्वीकृति के साथ ही रायगढ़ में शीघ्र ही सर्वसुविधायुक्त प्रेस क्लब भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। पत्रकारों ने इस पहल के लिए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का आभार व्यक्त किया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *