रायगढ़ जिले के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट योगासन प्रदर्शन

By
Advertisement
Advertisement

दिव्या पाण्डेय समेत पांच खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड जिले मे योगा का सुनहरा पल

रायगढ़। विगत दिनों में राउरकेला उड़ीसा में राष्ट्रीय स्तरीय ओपन योगासन स्पोर्ट्स चैंपियशिप का आयोजन किया गया था जिसमें रायगढ़ जिले के बहुत से खिलाड़ियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लिया हुआ था उक्त प्रतियोगिता में अलग – अलग जगहों से 11 आयु वर्गों व 5 विधाओं में योग प्रदर्शन के लिए 23 राज्यों से खिलाड़ी आए हुए थे जिसमें रायगढ़ के खिलाड़ियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 16 खिलाड़ियों ने उचित स्थान के साथ मेडल प्राप्त किया ।

चेतन साहू ( गोल्ड) , श्रीमती दिव्या पांडेय जी(गोल्ड), बृजेश शर्मा (गोल्ड),अमन सिंदर(गोल्ड) गोविंद बरेठ (गोल्ड), अक्षत गौतम ( गोल्ड), आरना दूबे ( गोल्ड), गुलशन वैष्णव ( सिल्वर), सायनदीप जैना (सिल्वर), अथर्व पटनायक ( सिल्वर), श्रीमती राजश्री शर्मा जी ( ब्रॉन्ज) , राजवीर सिंह( ब्रॉन्ज),अनुपम सामंता( ब्रॉन्ज),उद्धव बारीक ( ब्रॉन्ज), श्रीमान प्रशांत समांतराय जी ( ब्रॉन्ज), एवं कोच के रूप में लीलाधर बरेठ जी ने उक्त प्रतियोगिता में भूमिका निभाई उक्त सभी योगासन खिलाड़ियों को रायगढ़ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सम्मान समारोह रखा गया

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सभापति न.पा.नि. रायगढ़ माननीय श्री डिग्रीलाल साहू जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में , श्रीमती नेहा देवांगन जी (पार्षद वार्ड 2 ) ,श्री संतोष साहू जी (भाजपा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग ),श्री मुक्तिनाथ बबुआ जी एम.आई.सी सदस्य न.पा.नि. रायगढ़, श्री अमित शर्मा जी एम.आई.सी सदस्य वार्ड 9 ,

श्री जय कुमार यादव जी संस्थापक रायगढ़ जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन, श्री साकेत पांडेय जी उक्त समारोह में उपस्थित रहे और साथ ही सभी योगासन खिलाड़ियों का हर्ष वर्धन करते हुए आशीर्वचन कहे और रायगढ़ को योगमय बनाने की परिकल्पना व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवं महापौर न.पा.नि. रायगढ़ श्री जीववर्धन चौहान जी,

श्री जीवन नायक जी प्रभारी रायगढ़ स्टेडियम , बी.के डनसेना जी प्रभारी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स , श्री आबिद साबरी जी, श्री देवेन्द्र मिश्रा जी ,श्री प्रदीप गर्ग जी रायगढ़ जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन अध्यक्ष ,कुमारी अंजली यादव योग प्रशिक्षक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स , अजय गुप्ता योग प्रशिक्षक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स एवं जिले के अन्य कोच रेफरी एवं योग से जुड़े सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं प्रेषित की ।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *