रामकृष्ण सेवा समिति के शारदा पाठ चक्र के स्वर्ण जयंती समारोह के पूर्व दिवस पर निकाली गई प्रभात फेरी

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर। रामकृष्ण सेवा समिति चक्रधरपुर की ओर से 24 और 25 अगस्त को दो दिवसीय शारदा पाठ चक्र का स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि दक्षिणेश्वर मठ की प्रब्राजिका वितमय प्रभप्राणा माताजी एवं प्रब्राजिका निर्वेदप्राणा माताजी शामिल होगी।

कार्यक्रम के पूर्व दिवस  पर संस्था की ओर से शहर में प्रभात फेरी निकाली गई। रामकृष्ण मिशन सेवा समिति केंद्र से निकली इस प्रभात फेरी में बड़ी संख्या में संस्था की महिलाएं व पुरुष पारंपरिक पोशाक के साथ शामिल हुए। सुबह प्रभात फेरी संस्था से निकलकर इतवारी बाजार, बंगाली एसोसिएशन, रेलवे इंग्लिश स्कूल मैदान रोड , एलआईसी भवन होकर पुनः रामकृष्ण मिशन सेवा समिति केंद्र पहुंची। इस प्रभात फेरी में मुख्य रूप से रामकृष्ण सेवा समिति चक्रधरपुर के अध्यक्ष रत्ना चक्रवर्ती, सचिव तापस कुमार विश्वास, उपाध्यक्षा प्रतिमा चक्रबर्ती, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय, सह संयोजक विजय सिन्हा, बिप्रा बोस, अतोशी विश्वास, दीपा घोषाल, सुब्रत विश्वास सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *