राजीव गांधी पीजी कॉलेज में आयोजित किया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

2 Min Read

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में गणित विभाग द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के गणित विषय से संबंधित स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं के लिए रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता, गणित मॉडल निर्माण प्रतियोगिता ,भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इन सभी प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ये सभी प्रतियोगिताएं गणित विषय से संबंधित थी।
रंगोली में रितु ने प्रथम स्थान, ईशा शर्मा व ओजस्वी ने द्वितीय स्थान तथा उमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान विनय कुजूर ,द्वितीय स्थान श्रेया सिंहा, तृतीय स्थान मनीता पैकरा ने प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमीष कुशवाहा, द्वितीय स्थान परमानंद गुप्ता, तृतीय स्थान दिवाकर ने प्राप्त किया।
गणित मॉडल निर्माण प्रतियोगिता में दीपा एवं उनके साथियों ने प्रथम स्थान और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कैलकुलस ग्रुप ने बाजी मारी।
इस कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण समारोह में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री परमवीर सिंह बावरा जी एवं श्री सुनील सिंहा सदस्य जन भागीदारी समिति उपस्थित थे।

सरगुजा संभाग के उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक व प्राचार्य डॉ रिजवान उल्ला, आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ अनिल सिन्हा, डॉ. संगीता पांडेय विभागाध्यक्ष गणित विभाग व महाविद्यालय के सभी विभाग के प्राध्यापकगण तथा महाविद्यालय के विभिन्न विभाग के छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि परमवीर सिंह बाबरा जी ने अपने वक्तव्य में श्री रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए गणित विषय के अपार संभावनाओं को बताया।

संस्था के प्राचार्य डॉ रिजवान ने आगामी प्रतियोगिताओं में छात्रों को शामिल होने के लिए प्रेरित किया तथा सभी विजेताओं तथा सहभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम का संचालन गणित के छात्र-आयुष गोस्वामी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिव्यांश के द्वारा किया गया ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *