राउरकेला में FIH प्रो लिग का रोमांचक मुकाबला: बेल्जियम ने अर्जेंटीना को 5-3 से हराया

By
Advertisement
Advertisement


राउरकेला । राउरकेला के बिरसा मुंडा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में खेले गए एफआईएच (FIH) प्रो लिग (पुरुष) के उद्घाटन मैच में बेल्जियम ने अर्जेंटीना को 5-3 से मात दी। उद्घाटन मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने मैच के दौरान कई गोल दागे और खेल का रोमांच चरम पर पहुंचा।

मैच के दूसरे मिनट में अर्जेंटीना के डोमेन टोमास (जर्सी नंबर 21) ने पहला गोल दागकर टीम को बढ़त दिलाई।

पहले क्वार्टर: अर्जेंटीना ने दो गोल पेनल्टी कॉर्नर से किए, जबकि बेल्जियम ने 14वें मिनट में फील्ड गोल करके स्कोर 1-2 कर दिया।

पहला हाफ: अर्जेंटीना ने पेनल्टी कॉर्नर से तीसरा गोल किया, बेल्जियम ने 30वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर गोल कर स्कोर 2-3 कर दिया।

तीसरा क्वार्टर: बेल्जियम ने 32वें मिनट में फील्ड गोल कर मैच 3-3 गोल से बराबरी पर ला दिया।

चौथा क्वार्टर: बेल्जियम ने 52वें मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक से चौथा गोल किया और 57वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से पांचवां गोल कर मैच 5-3 से जीत हासिल की। अर्जेंटीना को इस क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर का मौका मिला, लेकिन इसका फायदा नहीं उठा सके।

उद्घाटन समारोह

मैच का उद्घाटन राज्य के खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने किया। कार्यक्रम में राउरकेला विधायक सरदा प्रसाद नायक, बनई विधायक लक्ष्मण मुंडा, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री दिलीप तिर्की और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *