राउरकेला में नवी जुलूस के दौरान फिलिस्तीन का झंडा लहराने पर बवाल, जांच की मांग

By
Advertisement

राउरकेला, 6 सितम्बर। राउरकेला में नवी के जन्म दिवस पर निकाली गई जुलूस में फिलिस्तीन का झंडा लहराए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस पर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे एक “सोची-समझी साजिश” करार दिया और शहर की शांति एवं सौहार्द के लिए खतरा बताया है। संगठनों ने प्लांट साइट थाना में लिखित शिकायत देकर दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को नवी के जन्म दिवस के अवसर पर राउरकेला में भव्य जुलूस निकाली गई थी। इस दौरान जुलूस में शामिल कुछ बच्चों के हाथों में फिलिस्तीन का झंडा देखा गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत बच्चों के हाथ से झंडा ले लिया और हालात को नियंत्रित किया।



इसके बावजूद हिंदू संगठनों ने इसे गंभीर मामला मानते हुए कहा कि ऐसे कृत्य जानबूझकर किए जा रहे हैं, जिससे शहर के आपसी सौहार्द को आघात पहुंच सकता है। उन्होंने प्रशासन से मामले की गहन जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इधर, यह घटना राउरकेला शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय स्तर से लेकर सोशल मीडिया तक लोग इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *