राउरकेला में चाकू से गोदकर हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला

By
Advertisement
Advertisement

तीन हमलावरों ने किया था जानलेवा हमला, एक नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

राउरकेला में शुक्रवार 6 फरवरी की रात एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया। रात करीब सवा नौ बजे, अविनाश यादव (34 वर्ष), पिता गल्ला यादव, जो शिकायतकर्ता धर्मेंद्र यादव के चाय स्टॉल में काम करता था, अमर भवन, प्लांटसाइट क्षेत्र स्थित सार्वजनिक शौचालय से बाहर निकलते ही जानलेवा हमले का शिकार हो गया।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, जैसे ही अविनाश यादव शौचालय से बाहर आया, तीन अज्ञात आरोपियों ने उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसकी छाती पर गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल राउरकेला के जेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

24 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझी

घटना की सूचना मिलते ही प्लांटसाइट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। पुलिस की सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर हत्या की गुत्थी सुलझा ली गई।

पुलिस ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही, आरोपियों को पनाह देने में मदद करने वाले दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

इस हत्याकांड में पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे इस प्रकार हैं—

मोहित बजरा (19 वर्ष), पिता रंजीत बाजरा, निवासी गोपबंधुपल्ली

शुभम पासवान (19 वर्ष), पिता उपेन्द्र पासवान, गोपबंधुपल्ली वार्ड नंबर 03

सिधू तांती उर्फ बिटू (24 वर्ष), पिता सुरेश तांती, सेक्टर-सी क्वार्टर नंबर 9, बंडामुंडा रेलवे स्टेशन रोड

राजवीर राम (24 वर्ष), पिता जयंत राम, निवासी टिम्बर कॉलोनी

एक नाबालिग आरोपी

हथियार और वाहन जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

हत्या में प्रयुक्त एक धारदार चाकू

महिंद्रा बोलेरो कार

विभिन्न ब्रांड के 5 मोबाइल फोन
को जब्त किया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *