राउरकेला इस्पात संयत्र की दीवार के निकट एक युवक का शव मिलने से अंचल में सनसनी

By
Advertisement
Advertisement

बंडामुंडा़ थाना क्षेत्र में आनेवाले उत्तम बस्ती में राउरकेला इस्पात संयत्र की दीवार के निकट एक युवक का शव मिलने से अंचल में सनसनी फैल गई है। शव को देखने के लिए मुख्य सड़क पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ जुट गई थी।
घटना स्थल पर राउरकेला पुलिस जिला जोन टू के पुलिस अधिकारी निर्मल महापात्रो स्वयं पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। घटना स्थल पर स्थानीय बंडा़मुंडा़ थाना के पुलिस कर्मी भी मौजूद थे।

मौके पर साइंटिफिक टीम पहुंच कर शव का निरीक्षण किया। जिसके बाद शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रामा मुण्डा है, उम्र 45 वर्ष ,पिता का नाम, शुक्रा मुण्डा है और मृतक तिलकानगर सी ब्लाक का रहने वाला था।
इस घटना के संबंध में बंडा़मुंडा़ थाना में एक मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस के अनुसार शव परीक्षण की रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा सकता है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *