रकम चोरी कर दोस्तों को महंगी-महंगी शराब पिलाने वाला आरोपी युवक प्रभात खेस्स जशपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा

By
Advertisement
Advertisement

पड़ोस में रहने वाले कियोस्क सेंटर संचालक के यहां से नगदी रकम रू. 1,20,000 /- चोरी कर लिया था,

थाना बगीचा में इसके विरूद्ध धारा 305(ए), 331(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज,

नाम आरोपीग :- प्रभात खेस्स उर्फ लबद उम्र 19 साल निवासी बूढ़ाडांड़ थाना बगीचा।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अविनाश कुमार गुप्ता निवासी बूढ़ाडांड ने दिनांक 02.06.2025 को थाना बगीचा में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 27.05.2025 को रात्रि करीब 08ः00 बजे इसके कियोस्क शाखा सेंटर के अंदर प्रवेष कर बैग में रखे नगदी रकम रू. 1,20,000 /- (एक लाख बीस हजार रू.) को कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गया है, बैग को वहीं फेक दिया है, प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना बगीचा में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा 305(ए), 331(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

कियोस्क संचालक के घर में रखे नगदी रकम रू. 1,20,000 /- (एक लाख बीस हजार रू.) के चोरी हो जाने के मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी के पतासाजी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा तत्काल निरीक्षक संतलाल आयाम के नेतृत्व में टीम बनाया गया।

टीम को मुखबीर से सूचना मिला कि गांव का एक साधारण सा शराबी युवक इन दिनों रोज महंगी-महंगी शराब अपने दोस्तों को पिला रहा है, तथा अक्सर बाहर घूमने-फिरने जा रहा है, पैसा लूटा रहा है। इसी पर संदेह के आधार पर प्रमोद खेस्स को थाना लाकर बारीकी से पूछताछ करने पर बताया कि वह घटना दिनांक को किसी काम से पड़ोस के कियोस्क संचालक अविनाश गुप्ता के घर में गया था,

उसी दौरान वह अविनाश गुप्ता को उस कमरा में रखे बैग से पैसा निकालते देखा था जिससे उसकी नियत खराब हो गई थी और मौका देखकर घर अंदर घुसकर बैग से पैसा निकालकर बैग को वही बाहर फेंक दिया था। आरोपी प्रमोद खेस की निशानदेही पर उससे बचे हुये रू. 30,000 /- (तीस हजार रू.) को जप्त किया गया है,

बाकी पैसा को वह शराब पीने, घूमने-फिरने एवं मौज-मस्ती में उड़ा देना बताया है। आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 04.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संतलाल आयाम, स.उ.नि. नरेश मिंज, आर. 581 उमेश भारद्वाज, आर. 685 मुकेश पांडेय का योगदान रहा है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *