युवती की मिली सड़ी-गली अर्धनग्न लाश: छत्तीसगढ़ में सिर धड़ से अलग, कुछ दूर खोपड़ी और कपड़े झाड़ियों में पड़े मिले, हत्या की आशंका

Advertisement

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) कैंपस में एक युवती की अर्धनग्न सड़ी-गली लाश मिली है। उसका सिर धड़ से अलग था। कपड़े झाड़ियों में पड़े मिले। हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, KVK कैंपस के ब्लॉक-3 के पास मंगलवार को शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि, इलाके के लोग लकड़ी लेने के लिए गए थे। तभी झाड़ियों के पास से बदबू आ रही थी। लोग जब पास पहुंचे तो वहां लाश पड़ी थी।

जिस जगह शव पड़ा हुआ था, वहां से कुछ ही दूरी पर खोपड़ी मिली है।

जिस जगह शव पड़ा हुआ था, वहां से कुछ ही दूरी पर खोपड़ी मिली है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया शव

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सुकमा थाने से जवान मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शव को उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सुकमा थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी ने कहा कि, पुलिस हर पहलुओं से जांच कर रही है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।

कपड़े झाड़ियों में पड़े मिले।

कपड़े झाड़ियों में पड़े मिले।

अर्धनग्न लाश, खोपड़ी भी अलग

लाश अर्धनग्न हालत में मिली है। सिर भी शव से अलग मिला है। जिस जगह शव पड़ा हुआ था वहां से कुछ ही दूरी पर खोपड़ी मिली है। लाश पूरी तरह से सड़ चुकी है। पुलिस की माने तो शव देख अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह लाश करीब 10 दिन पुरानी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *