युथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

2 Min Read
Advertisement

जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय स्थित महारानी अस्पताल में लगातार बढ़ती अव्यवस्था, मरीजों और उनके परिजनों को हो रही परेशानियों एवं स्वास्थ्य सेवाओं में बहाल को लेकर आज युथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने जिला स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।



ज्ञापन में कहा गया है कि महारानी अस्पताल, जो बस्तर संभाग का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, वहाँ बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। मरीजों को समय पर इलाज, दवाइयाँ और आवश्यक जाँच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। स्वच्छता की भी बेहद खराब स्थिति है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है। वहीं डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के कारण मरीजों को सही उपचार नहीं मिल पा रहा है।


इस अवसर पर युथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने कहा कि गरीब और ग्रामीण अंचलों से आने वाले लोग महारानी अस्पताल में इलाज की उम्मीद लेकर पहुँचते हैं, लेकिन उन्हें निराशा और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति बेहद गंभीर है और स्वास्थ्य विभाग को तत्काल संज्ञान लेकर सुधारात्मक कदम उठाना चाहिए।



ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख माँग रखी गई कि:

1. अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों की संख्या बढ़ाई जाए।


2. आवश्यक दवाइयाँ और उपकरण हर समय उपलब्ध रहें।


3. अस्पताल परिसर की नियमित सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित की जाए।

4. आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे सुचारु रूप से संचालित किया जाए।

5.आभा ऐप से मरीजों को हो रही असुविधा का तत्काल निराकरण.

युथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सुधार नहीं किया गया, तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय बसाक जी ने मामले को संज्ञान मे लेते हुए तीन दिवस के अंदर वयवस्था को बहाल करने का आश्वासन दिया

इस दौरान संख्या में युथ कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे हेमंत कश्यप,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गंगा सोरी, NSUI प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया,NSUI ब्लाक अध्यक्ष एडविन,यूनिवर्सिटी अध्यक्ष पंकज केवट और महारानी अस्पताल की अव्यवस्था पर अपनी नाराज़गी जाहिर की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *