यातायात नियमों के पालन से बचा सकते हैं जिदगियां, सूरजपुर पुलिस ने स्कूल के छात्रों को ट्रैफिक नियमों से कराया अवगत

By
Advertisement
Advertisement

सूरजपुर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले की पुलिस यातायात नियमों के प्रति स्कूली छात्रों, नागरिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है। सड़क हादसों में कमी लाने, यातायात नियमों का पालन कराने तथा साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता के लिए शनिवार, 04 जनवरी को थाना ओड़गी पुलिस के द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल में यातायात जागरूकता, साइबर अपराध एवं उससे बचाव की जानकारी से 500 स्कूली छात्रों को अवगत कराया।

थाना प्रभारी ओड़गी मनी प्रसाद राजवाड़े के द्वारा छात्रों को बताया कि यदि वाहन को नियंत्रित गति से चलाएं और यातायात नियमों का पूरी मजबूती के साथ पालन करें, तो सड़क हादसों पर काफी हद तक अंकुश पाया जा सकता है।

युवाओं की जिम्मेदारी है कि मार्ग हादसों पर रोक लगाने के लिए न सिर्फ स्वयं जागरूक हों, बल्कि दूसरों को भी जागरूक करें। वाहन चलाते समय तनिक सी लापरवाही सड़क हादसे को न्यौता देता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाने वाले व्यक्ति हेलमेट लगाएं और कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाए।

यातायात नियमों के पालन से दुर्घटना की संभावना लगभग न के बराबर होती है। यातायात के नियमों के पालन से वाहन चालक खुद के साथ दूसरों की भी जिदगियां बचा सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से यातायात के नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। यातायात आरक्षक सुशील मिश्रा के द्वारा सड़क सुरक्षा से जुड़े संकेतों का डेमो के माध्यम से जानकारी दिया।

थाना प्रभारी ने छात्रों को साइबर अपराध एवं सुरक्षा व सावधानी को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान युग में एंड्रॉयड मोबाइल के माध्यम से साइबर अपराधों में बढ़ोत्तरी हुई हैं, लेकिन जागरूक नागरिक इन अपराधों से बच सकता है।

वह अपनी जानकारियों को किसी अंजान व्यक्ति से साझा नहीं करे। आपको किसी अन्य व्यक्ति के फोन आने पर वह डरा धमकाकर अथवा लॉटरी लगने के नाम पर आपसे जानकारी लेता है, तो आप बिल्कुल उसे कोई जानकारी ना दें। इसकी शिकायत पुलिस में करें।

किसी भी तरह के लोभ-लालच या प्रलोभन के मैसेज को पूरी तरह नजर अंदाज करें। वर्तमान में घटित हो रहे सायबर अपराध से छात्रों को अवगत कराया। इस मौके पर छात्राओं ने भी संवाद किया और सायबर अपराध को लेकर सवाल जवाब किए। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य व पुलिस के अधिकारीगण व स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *