यातायात नियमों के पालन से आपका व अन्य लोगों का जीवन रहेगा सुरक्षित

By
Advertisement
सूरजपुर। सीएसपी ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे वाहन न चलाएं अन्यथा पकड़े जाने पर परिजनों को परेशानी होगी। सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें। इससे आपका व अन्य लोगों का जीवन सुरक्षित रहेगा। अपने अमूल्य जान-माल की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की पालन अवश्य करें। यह बातें नगर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर एस.एस.पैंकरा ने ग्राम खोंपा स्थित हाईस्कूल में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को कहीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर जिले के थाना, चौकी व यातायात पुलिस सहित पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के द्वारा नियमित रूप से स्कूल-कालेजों में यातायात जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में मंगलवार, 07 जनवरी 2025 को सीएसपी ने स्कूल के विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि 18 साल से कम उम्र के बच्चे वाहन न चलाएं अन्यथा पकड़े जाने पर परिजनों को परेशान होना पड़ेगा।
वहीं जो 18 साल से ऊपर के हैं, बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे हादसे की आशंका अत्यधिक रहती है। डिजिटल अरेस्ट के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कुछ नहीं है जालसाज ठगी करने के लिए ऐसा जाल बिछाते है इससे सावधान रहने की जरूरत है। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य एल.सी.पैंकरा, चौकी प्रभारी करंजी अरूण गुप्ता व स्कूल शिक्षकगण मौजूद रहे।
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *