मोर गांव मोर पानी अभियान

By
Advertisement
Advertisement

जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कलस्टरवार प्रशिक्षण संपन्न

बलरामपुर । मोर गांव मोर पानी महाअभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जनपद पंचायतों में कलस्टरवार प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कलस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायतों के मैदानी अमलों को अभियान की विस्तृत जानकारी प्रदान दी गई। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत स्तर पर जल स्रोतों की पहचान, उनका पुनर्द्धार और जल संरक्षण के उपायों के बारे में बताया गया।

मोर गांव मोर पानी महाअभियान अंतर्गत जिले के भिन्न ग्राम पंचायतों में श्रमदान के माध्यम से जल संरक्षण अंतर्गत बोरी बंधान के माध्यम से नाले के पानी को रोककर जल स्तर में वृद्धि किया जा रहा है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *