मोबाइल चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की संपत्ति बरामद

By
Advertisement
Advertisement

वाड्रफनगर। दिनांक 23/09/25 को प्रार्थी अभिलाष पटेल पिता विश्राम पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी पानसरा चौकी वाड्रफनगर ने चौकी में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन में उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 7:00 बजे संदेही अटल गहरवरिया पिता विनोद गहरवरिया उम्र 20 वर्ष निवासी परसडीहा एवं आसिम खान पिता लियाकत उम्र 20 वर्ष निवासी बरतीकला, चौकी वाड्रफनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज उनकी पानसरा स्थित दुकान पर पेट्रोल डलवाने आए थे।

प्रार्थी ने बताया कि पेट्रोल डलवाकर जाने के बाद उसके काउंटर पर रखा मोबाइल फोन गायब पाया गया। उसे संदेह हुआ कि उक्त दोनों व्यक्तियों ने ही मोबाइल चोरी किया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौकी वाड्रफनगर में अपराध क्रमांक 177/25 धारा 303(2), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान दिनांक 24/09/25 को संदेही अटल गहरवरिया एवं आसिम खान को चौकी बुलाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों द्वारा चोरी किया गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल पेश किया गया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर दिनांक 24/09/25 को माननीय जेएमएफसी न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

चोरी की गई संपत्ति बरामद कर ली गई है।

इस मामले के निकालने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक पैतूसा तिर्की, आरक्षक गोपाल राम एवं आरक्षक देव कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *