मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार ने ली एक की जान और दो को किया गंभीर रूप से घायल।

2 Min Read

मनोहरपुर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बारंगा पंचायत के सीमिरता में मुख्य सड़क पर एक बजाज पल्सर मोटरसाइकल और एक हीरो सीडी डिलक्स के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में दोनो मोटरसाइकिल में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें से चिकित्साधीन अवस्था में राउरकेला में मृत्यु हो गई।

यह घटना बीते कल शुक्रवार सुबह की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बारंगा पंचायत से होकर गुजरने वाली मुख्य सड़क जो धानापाली,बारंगा,उधंन के रास्ते  ओडिशा और झारखंड को जोड़ती है ,पर सिमिरता टूना चौक के समीप दो मोटरसाइकिल जिसमें एक पल्सर और दूसरा सीडी डिलक्स था,तेज रफ्तार से बिपरीत दिशा से आती हुई एक दूसरे के साथ सीधे टकरा गई। इन दोनों मोटरसाइकिल में से पल्सर की गति अधिक थी।

बताया जा रहा है कि पल्सर मोटरसाइकल में एक लोग एवं सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल में दो लोग सवार थे।दुर्घटना में तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। तीनों को आनन फानन में नजदीकी मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाया गया

जहाँ से तीनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए, प्राथमिक उपचार के पश्चात तीनों को राउरकेला सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। तीनों घायलो में 1.बिनोद महतो (32)निवासी-टांगरपाली, पंचायत -बागडेगा, जिला -सुंदरगढ़ (ओडिशा) ,
2.अडसू महतो (50),और
3.अजित हांसदा (22)दोनो
निवासी-सीमिरता ,मधुपूर, जिला-पश्चिम सिंहभूम ,थे।

जिनमें से बिनोद महतो की चिकित्सा के दौरान मृत्यु हो गई।एवं दोनों घायलो की चिकित्सा जारी है। स्वर्गीय बिनोद महतो,अडसू महतो का दामाद था।जो पिलिया का इलाज कराने के लिए टांगरपाली से अपने ससूराल सीमीरता गया था।

TAGGED:
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *