मैनपाट और सीतापुर के धान खरीदी केंद्रों के निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर, किसानों से की बात

Advertisement

शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों पर धान खरीदी के निर्देश, ना हो लापरवाही

कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने सोमवार को मैनपाट और सीतापुर के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से धान खरीदी पर फीडबैक लिया। किसानों ने बताया कि धान खरीदी की व्यवस्था अच्छी है।

कलेक्टर ने सोमवार को मैनपाट के दोनों धान खरीदी केंद्रों कमलेश्वर और नर्मदापुर के साथ सीतापुर के धान खरीदी केंद्र राजापुर, खड़गांव और सीतापुर का निरीक्षण किया। नर्मदापुर धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी की शुरुआत हुई। जहां कलेक्टर ने किसानों को मीठा खिलाकर पुष्पमाला से उनका स्वागत किया और धान खरीदी की शुरुआत की।

कलेक्टर ने किसानों से टोकन कटने की जानकारी ली जिसपर उन्होंने बताया कि आसानी से समिति से टोकन कट रहे हैं। ऑनलाइन ऐप के जरिए टोकन की भी सुविधा मिल रही है। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र कमलेश्वरपुर में अपने समक्ष विक्रय हेतु आए धान की आर्द्रता मापी मशीन से नमी की जांच की। उन्होंने किसानों को तौल पत्रक दिए जाने और राशि भुगतान की भी जानकारी ली।

उन्होंने खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के दौरान कहा कि किसानों में शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों और सुविधाओं पर किसी तरह की भ्रम की स्थिति ना हो। उन्होंने नए किसानों का सत्यापन कराए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्री रवि राही, नोडल जिला केंद्रीय सहकारी बैंक श्री प्रकाश गुप्ता, जिला खाद्य अधिकारी श्री चित्रकांत ध्रुव, डीएमओ मार्कफेड श्री अरुण विश्वकर्मा सहित खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *