मेहंदी गांव के पास यात्री बस में बाइक को टक्कर मारी, तीन की मौत

By
Advertisement
Advertisement

जांजगीर चांपा जिले के अंतर्गत मेहंदी गांव में हुए हादसे में पति-पत्नी और एक युवक की मौत हो गई। ये सभी बाइक पर सवार जिसे एक ही यात्री बस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं जिन्हें बिलासपुर अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

इस दुर्घटना के बाद रायगढ़ बिलासपुर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने यात्री बस के चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

जांजगीर चांपा जिले में हुए इस हादसे में मुन्ना बंजारा, उमा बंजारा और संजय यादव की मौत हो गई । मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि जांजगीर चांपा जिले के राहोद गांव की निवासी दंपति अपने बच्च के साथ बाइक पर सवार होकर गंतव्य  को जाने निकली थी।

मेहंदी गांव के पास एक निजी ट्रेवल्स की यात्री बस ने दंपति के अलावा एक अन्य बाइक चालक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में मुन्ना उमा और संजय यादव की मौके पर मौत हो गई ।

जबकि तीन और लोग घायल हो गए घटना की जानकारी मिलने पर जांजगीर चांपा जिले की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची  । आनन फानन में  मृतकों के शव और पीड़ितों को सरकारी अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की गई। दुर्घटना के कारण रायगढ़ बिलासपुर मार्ग पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा जिसे प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने सामान्य करने में काफी मशक्कत की।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *