मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बस्तर को ज्ञापन सौंपा गया

2 Min Read
Advertisement

भारतीय युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप एवं कार्यकर्ताओं ने आज जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि पंचायत स्तर पर 14वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि का पारदर्शी और नियमानुसार उपयोग नहीं हो रहा है। कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों हेतु प्राप्त राशि का खर्च मनमाने ढंग से किया जा रहा है।

साथ ही, अनेक पंचायतों में ग्राम सभाओं को केवल कागजी खानापूर्ति बनाकर रखा गया है। वास्तविक ग्रामवासियों की भागीदारी के बिना ही कार्ययोजना एवं राशि खर्च का निर्णय दस्तावेज़ों तक सीमित रह गया है। यह स्थिति लोकतांत्रिक प्रक्रिया और पारदर्शिता दोनों को आघात पहुँचाती है।

युवा कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख माँगें रखीं–
1️⃣ 14वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग की गहन जाँच की जाए।
2️⃣ ग्राम सभाओं को वास्तविक रूप से आयोजित कर ग्रामवासियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
3️⃣ कागजी ग्राम सभाओं एवं फर्जी हस्ताक्षरों पर रोक लगाने हेतु कठोर दिशा-निर्देश जारी हों।
4️⃣ दोषी सरपंचों एवं अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

जिला पंचायत अधीक्षक व्ही.आर. सिन्हा ने आश्वासन दिया कि 2 दिनों के भीतर जाँच कमेटी गठित कर मामले की जाँच कराई जाएगी और उचित कार्यवाही की जाएगी।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि इस विषय पर शीघ्र संज्ञान लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन आंदोलनात्मक कदम उठाने को बाध्य होगा।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप, जिला सचिव विजय भारती, कृष्णा उपाध्याय, समीर कुरैशी, एकादशी बघेल एवं रामचंद्र बघेल उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *