आज डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती महिलाएं-श्रद्धालु: सरगुजा के 13 छठ घाटों पर आयोजन, पुलिस जवान और गोताखोर रहेंगे तैनात

By
Advertisement
Advertisement

सूर्योपासना के लिए दोपहर से छठ घाटों में पहुंचेंगे श्रद्धालु

सूर्योपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन गुरुवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देने अंबिकापुर पहुंचेंगे। शंकर घाट और श्याम घुनघुट्टा नदी समेत 13 छठ घाटों पर श्रद्धालु सूर्य की पूजा करेंगे। छठ घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

छठ महापर्व के तीसरे दिन गुरुवार को डूबते सूर्य को अर्ध्य देने के लिए दोपहर से ही छठ घाटों पर लोग पहुंचने लगेंगे। महापर्व के दूसरे दिन बुधवार को व्रतियों ने छठ घाटों पर पहुंचकर घाट बंधान की रस्म पूरी की। इसके साथ ही घरों में खीर भोज का आयोजन किया गया। व्रतियों ने 36 घंटे का कठिन व्रत रखा है।

श्याम घुनघुट्टा छठ घाट पर घाट बंधान।

श्याम घुनघुट्टा छठ घाट पर घाट बंधान।

जगराता कार्यक्रम और गंगा आरती भी

छठ महापर्व के तीसरे दिन अस्ताचल सूर्य को अर्ध्य देने के लिए हजारों श्रद्धालु छठघाटों में पहुंचेगे। शुक्रवार सुबह उदयगामी सूर्य को अर्ध्य देने के बाद छठ महापर्व के उपवास का पारण होगा। छठ घाटों में रात्रि जागरण का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। श्याम घुनघुट्टा समिति ने जगराता कार्यक्रम के साथ 8 नवंबर को गंगा आरती का भी आयोजन किया है।

छठघाटों में पहुंचे अधिकारी, देखी तैयारी

छठघाटों में पहुंचे अधिकारी, देखी तैयारी

सभी छठ घाटों में पुलिस और गोताखोर रहेंगे तैनात

सरगुजा एसपी ने छठ पर्व के दौरान कुल 13 घाट पर 225 से अधिकारी पुलिस बल की तैनाती की है। इनमें सर्वाधिक खर्रा नदी (घुनघुट्टा बांध) और शंकरघाट में लगभग 50-50 का बल तैनात किए गए हैं। छठ घाट पर प्रशिक्षित गोतखोरों की तैनाती भी की गई है। हर छठ घाट पर गोताखोर अपनी पैनी नजर रखेंगे।

कुछ पुलिस जवान सादी वर्दी में तैनात किए गए हैं। जिससे भीड़ भाड़ में असामाजिक तत्वों की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। 5 पेट्रोलिंग टीमें भी दो शिफ्ट में लगातार भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करेगी। छठ पर्व के दौरान लगभग 400 का बल पूरे जिले में तैनात रहेगा।

दो नेशनल हाइवे पर वाहनों का प्रवेश बंद

छठ पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था के सुचारु संचालन के लिए सरगुजा पुलिस ने रूट एडवाइजरी जारी की है। गुरुवार के दोपहर 12.00 बजे से शुक्रवार सुबह 10.00 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का शहर या रिंगरोड में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

  • न्यू बस स्टैंड से प्रतापपुर की ओर आने-जाने वाली यात्री बसे गांधीचौक, अम्बेडकर चौक, बनारस मार्ग, साईं कॉलेज, डिगमा, सरगवां होते हुए आना-जाना करेंगी।
  • न्यू बस स्टैंड से रामानुजगंज की ओर आने-जाने वाली यात्री बसें गांधीचौक, अम्बेडकर चौक, बनारस मार्ग, साईं कॉलेज, डिगमा, सरगवां, चिखलाडीह, सिधमा, ककना, होते हुए आना-जाना करेंगी।
  • शंकरघाट और घुनघु‌ट्टा बांध की ओर आने जाने वाली चार पहिया वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। रामानुजगंज से आने वाली यात्री बस और चारपहिया वाहन भकुरा नवापारा होते हुए सरगवां सकालो निकलकर आएंगी।
  • लुचकी से दरिमा की ओर आने जाने वाली यात्री बसें, अन्य वाहनों का करजी चौक, नवानगर व दमाली से दरिमा की ओर से आने वाली बसों और अन्य वाहनों का मार्ग एयरपोर्ट तिराहा से परिवर्तित किया गया है।
  • भारी वाहन और माल वाहन शहर में प्रवेश नहीं कर सकेंगी। छठ घाटों के लिए पार्किंग भी निर्धारित कर दिया गया है।
Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *