मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार कलेक्टर ने गठित किया जांच दल, एल्युमिनियम प्लांट में हुई घटना की होगी जांच

By
Advertisement
Advertisement

सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लुण्ड्रा के ग्राम सिलसिला में संचालित मां कुदरगढ़ी एल्युमिनियम प्लांट में 8 सितंबर रविवार की सुबह हुए औद्योगिक हादसे पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने संज्ञान लेते हुए घटना की जांच के आदेश जिला प्रशासन को दिए हैं जिसके परिपालन में कलेक्टर सरगुजा द्वारा जांच दल का गठन किया गया है।

बता दें कि औद्योगिक हादसे में 04 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने संवेदना प्रकट करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर सरगुजा द्वारा गठित जांच दल में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लुण्ड्रा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लुण्ड्रा, जिला श्रम पदाधिकारी अंबिकापुर,

प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र अंबिकापुर और औद्योगिक एवं सुरक्षा अधिकारी अंबिकापुर श्री बहादुर सिंह कंवर को शामिल किया गया है। जांच दल के द्वारा स्थल पर जाकर जांच की जाएगी और जांच के उपरांत जांच प्रतिवेदन दो दिवस के भीतर कलेक्टर के समक्ष उपलब्ध करना होगा।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *