मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे 172.83 करोड़ रुपये के 197 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर, 13 जनवरी 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 14 जनवरी को तातापानी महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे जिले में कुल 172 करोड़ 83 लाख रुपये की लागत से 197 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इनमें 43.14 करोड़ रुपये के 58 कार्यों का लोकार्पण और 129.68 करोड़ रुपये के 139 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल है।

विकास कार्यों का विस्तृत विवरण

लोकार्पण (58 विकास कार्य | लागत: 43.14 करोड़ रुपये)

  • लोक निर्माण विभाग: 4 कार्य | 29.39 करोड़ रुपये
  • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग: 6 कार्य | 1.45 करोड़ रुपये
  • जनपद पंचायत राजपुर: 2 कार्य | 40 लाख रुपये
  • ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग: 45 कार्य | 7.58 करोड़ रुपये
  • पीएमजीएसवाई बलरामपुर: 1 कार्य | 4.31 करोड़ रुपये

भूमिपूजन/शिलान्यास (139 विकास कार्य | लागत: 129.68 करोड़ रुपये)

  • ग्रामीण यांत्रिकी सेवा: 5 कार्य | 3.80 करोड़ रुपये
  • जल संसाधन विभाग (रामानुजगंज): 12 कार्य | 46.36 करोड़ रुपये
  • जल संसाधन विभाग (बलरामपुर): 5 कार्य | 14.33 करोड़ रुपये
  • पीएमजीएसवाई बलरामपुर: 14 कार्य | 23.35 करोड़ रुपये
  • पीएमजीएसवाई राजपुर: 26 कार्य | 37.04 करोड़ रुपये
  • ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग: 20 कार्य | 2.09 करोड़ रुपये
  • जनपद पंचायत बलरामपुर: 23 कार्य | 2.68 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तातापानी में स्थित तपेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हो रहे सामूहिक विवाह में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री महोत्सव स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके साथ ही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सम्मानित करेंगे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *