मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई त्वरित कार्रवाई

2 Min Read
Advertisement

ई-केवाईसी से खुला समाधान का द्वार

चानो को मिली महतारी वंदन योजना अंतर्गत 15 महिने का राशि

राशि मिलने पर भावुक हुई चानो, मुख्यमंत्री का जताया आभार

बलरामपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आकस्मिक निरीक्षण के दौरान हरगवां ढोढरीखाला में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से उनकी समस्याएं सुन रहे थे, इस दौरान ग्राम की एक बुजुर्ग महिला श्रीमती चानो हसदावर ने मुख्यमंत्री को अपनी व्यथा साझा करते हुए बताया कि 15 महीने से महतारी वंदन योजना की राशि नहीं मिल पा रही है। जिस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने त्वरित संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों से इसकी जानकारी ली। जिस पर अधिकारी ने बताया कि चानो हसदावर के खाते में हर महिना महतारी वंदन का पैसा जमा हो रहा है।

परन्तु ई-केवायसी नहीं होने से पैसा नहीं निकल पा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कल ही इसका निराकरण करते हुए श्रीमती चानो हसदावर को 15 माह का महतारी वंदन का राशि प्रदान करें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रीमती चानो हसदावर को आज 22 मई को बैंक ले जाकर उनकी समस्या का समाधान कर 15 माह की राशि दिलाई गया। राशि प्राप्त होने के बाद श्रीमती चानो की आंखों में खुशी के आंसू थे।

उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि शासन वास्तव में हम ग्रामीण परिवारों की सुनता है। राशि मिलने पर श्रीमती चानो ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को हृदय से धन्यवाद दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *