ग्राम हरगवां में किया गया विशेष समाधान शिविर का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों की समस्याओं का किया गया त्वरित समाधान

दी गई योजनाओं की जानकारी

बलरामपुर । मुख्यमंत्री के निर्देश पर आज ग्राम पंचायत हरगवां में विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर उन्हें त्वरित राहत प्रदान करना था। शिविर को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में काफी उत्साह था। गांव के लोगों ने शिविर में उपस्थित अधिकारियों से अपनी विभिन्न समस्या जैसे भूमि सीमांकन, वन पट्टा नाम सुधार, सड़क बनाए जाने के संबंध में आदि संबंधित समस्याएं रखीं गई।

जिसके शीघ्र निराकरण की कार्यवाही जारी है। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों को राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। साथ ही ग्रामीणों को आवश्यक दस्तावेज़ कैसे बनवाएं इसकी प्रक्रिया भी समझाई गई। गांव के महिलाओं और किसानों ने शिविर के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की और मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुशासन तिहार अंतर्गत हरगवां में आयोजित यह विशेष समाधान शिविर में न केवल जनसमस्याओं का समाधान हुआ, बल्कि शासन की योजनाएं अब सीधे गांवों तक पहुंच रही हैं। इससे दूरदराज क्षेत्रों में ग्रामीणों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ रहा है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *