मालिक की भांजी को प्रेमजाल में फंसाकर दिया दुष्कर्म: हॉस्टल से बुलाकर ले जाता था होटल और रात भर करते थे मस्ती

By
Advertisement

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में 16 साल के नाबालिग लड़के ने 14 साल की नाबालिग लड़की से रेप किया है। लड़का लड़की के मामा के यहां काम करता था। वहीं से दोनों में नजदीकियां बढ़ी। इसके बाद वो रात में लड़की को होटल ले जाता था और रात भर दोनों वहां मस्ती करते

.

छावनी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं। लड़की के मौसा और मामा की एक टेडर्स दुकान है। लड़की 10वीं में पढ़ती है और दुर्ग में एक हॉस्टल में रहती है। छुट्टियां होने पर लड़की हमेशा अपने मामा के घर आ जाती थी।

छावनी पुलिस स्टेशन

छावनी पुलिस स्टेशन

लड़का मामा की दुकान में काम करता था। तीन चार महीने पहले दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद वो फोन में बातें करने लगे। लड़का इतना शातिर था कि वो लड़की को रात में हॉस्टल लेने दुर्ग पहुंच जाता। इसके बाद दोनों बाइक से रात भर घूमते थे और सुबह फिर उसे हॉस्टल में छोड़ देता था।

इसके बाद लड़के ने पावर हाउस में एक होटल बुक किया और लड़की को दुर्ग लेने गया। लड़का और लड़की रात में होटल पहुंचे। दोनों ने रात भर वहां मस्ती की। लड़के ने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद ये सिलसिल शुरू हो गया। दूसरी बार फिर जब लड़का लड़की को लेकर होटल पहुंचा तो लड़के घरवालों को पता चल गया।

छावनी थाने में दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला

जैसे ही लड़की के घरवालों को इसकी जानकारी हुई उन्होंने लड़की और लड़के को डांटा। इसके बाद लड़की को लेकर छावनी थाने पहुंचे। वहां लड़की की शिकायत पर लड़के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। छावनी पुलिस ने रेप की पुष्टि के लिए लड़की का सुपेला स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मुलाहिजा भी कराया है।

पकड़े जाने के डर से पहले से बुक कर लेता था होटल

लड़का इतना शातिर था कि उसे पता था कि यदि लड़की के साथ होटल में कमरा लेने जाएगा तो होटल संचालक दोनों का आधार और परिचय मांगेगा। इसलिए वो सुबह से ही होटल में रूम अपने नाम पर बुक कर लेता था। दिन भर वहां रहता था। इससे होटल वाले को शक नहीं होता था। इसके बाद रात में बाइक से जाकर लड़की को लेकर आ जाता था। सुबह तड़के लड़की को फिर दुर्ग उसके हॉस्टल छोड़ देता था।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने लड़की से इंस्टाग्राम में दोस्ती की थी। फिर दोनों के बीच प्यार हुआ था।बाद में युवक उसे अपने साथ भगा ले गया और उससे रेप किया। जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस से की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिरसा गेवरा चौकी क्षेत्र का है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *