मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय में हुआ मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन ,

By
Advertisement
Advertisement

विधायक सुखराम उरांव ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय में मंगलवार को उत्कृष्ट छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव उपस्थित हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

विद्यालय परिसर द्वारा विधायक सुखराम उरांव को बुके देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के मैट्रिक तथा इंटर साइंस, कला तथा वाणिज्य में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मौके पर काफी संख्या में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *