माता दुर्गा के षष्ठी पूजा पर कंसरा मंदिर प्रांगण में बालक भोजन का हुआ अयोजन

By
Advertisement
Advertisement

समाज सेवी डा. विजय सिंह गगराई हुए शामिल और कहा की कंसरा मंदिर का सौंदर्यकरण होना चाहिए

चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में प्रसिद्ध कंसरा मंदिर प्रांगण में माता दुर्गा के षष्ठी पूजा के शुभ अवसर पर बालक भोजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच खिचड़ी एवं खीर का प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि यह एक धार्मिक स्थान है, जहां पूजा अर्चना के बाद बहुत ही सुख और शांति महसूस होती है।

उन्होंने कहा की इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति की कामना की। उन्होंने कहा इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होना चाहिए।

झारखंड सरकार से मांग किया जायेगा कि इस पवित्र मंदिर का सौंदर्यकरण किया जाए। यहां आने वाले भक्तों को विशेष सुविधा उपलब्ध हो सके इसका प्रयास किया जाना चाहिए। कार्यक्रम को सम्पन्न करने वाले मुख्य भक्तों में मुकेश बोरवेल, गिरिराज सेना प्रमुख उमाशंकर गिरी, मुकेश अग्रवाल, अरविंद ठाकुर, कालिया मंडल, मुकेश कसेरा , दयाल सिंह, बंटी मिश्रा, कुंदन , नीरज प्रमाणिक, अनिल ठाकुर, मिथलेश ठाकुर, दिनेश जेना, शेषनारायण लाल उर्फ पप्पू लाला, विश्व हिंदू परिषद के गोनू जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *