माओवादियों के नापाक मंसूबों को किया गया विफल

By
Advertisement
Advertisement

गोरना-मनकेली मार्ग से 05 नग IED बरामद कर सुरक्षित नष्ट किया गया।दिनांक 14/04/2025 को बीडीएस, थाना बीजापुर एवं कैम्प जैतालुर 13वी वाहिनी छसबल की टीम एरिया डॉमिनेशन एवं डीमाईनिंग डयूटी पर गोरना मनकेली की ओर निकली थी।

डीमाईनिंग डयूटी के दौरान आज पूर्वान्ह 09.00 बजे मनकेली ग्राम से आगे कच्चे मार्ग पर माओवादियों द्वारा लगाए गए 05 नग IED को Detect किया गया।


माओवादियों के द्वारा कच्चे मार्ग पर 2-2 किग्रा के 03 नग बीयर बॉटल एवं 3-5 किग्रा के 02 नग टीफिन बम को 03- 05 मीटर की दूरी में सीरिज में लगाये गये थे, जो कमांड स्वीच से जुड़ा हुआ था।

बीडीएस बीजापुर की टीम के द्वारा मौके पर IED को सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।

सुरक्षा बलों की सतर्कता एवं सूझबूझ से माओवादियों के नापाक मंसूबो को विफल करते हुऐ, IED बरामद कर निष्क्रिय करने में सुरक्षा बलो को कामयाबी मिली।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *