माओवादियों की शहीदी सप्ताह के दौरान माओवादी विरोधी अभियान में मिली बड़ी सफलता -प्रतिबंधित माओवादी संगठन की प्रचार-प्रसार की सामग्री, विस्फोटक सामग्री व जमीन खोदने के औजारों सहित 01-01 लाख के 02 ईनामी माओवादियों सहित 06 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement


🟩 डीआरजी, थाना बासागुड़ा एवं कोबरा-210 वाहिनी की संयुक्त कार्रवाई।

⏩ माओवादियों की शहीदी सप्ताह के दौरान थाना बासागुड़ा क्षेत्रांतर्गत संचालित माओवादी विरोधी अभियान के तहत दिनांक 29/07/2025 को डीआरजी, थाना बासागुड़ा एवं कोबरा-210 की संयुक्त टीम ने धरमापुर जाने के कच्चे मार्ग के बाएं ओर स्थित जंगल में सर्चिंग अभियान के दौरान 02 महिला सहित कुल 06 संदिग्धों को पकड़ा।

पकड़े गये संदिग्धों से पूछताछ करने पर अपना नाम :-

1. उईका सेयतु, (DAKMS अध्यक्ष) पिता उईका पाण्डू आयु: 32 वर्ष, निवासी: ईमलीपारा, मल्लेपल्ली, ईनाम 01.00 लाख रूपये
2. कुंजाम सोमलू ( DAKMS उपाध्यक्ष) पिता: पांडू, आयु: 35 वर्ष, निवासी: मामिडपारा, मल्लेपल्ली
3. पदम सन्नू (नेन्ड्रा RPC अंतर्गत मिलिशिया सदस्य) पिता: पदम मासा, आयु: 31 वर्ष, निवासी: जीडीपारा, तिमापुर
4. उईका नागेश, (मिलिशिया सदस्य) पिता: हुंगा, आयु: 29 वर्ष, निवासी: मामिडपारा, मल्लेपल्ली
5. उईका पायकी, (KAMS अध्यक्ष) पिता: सुकलू उईका, आयु: 33 वर्ष, निवासी: तालाबपारा, मल्लेपल्ली, ईनाम 01.00 लाख रूपये
6. उईका जमली (GRD सदस्य) — पिता: सुकलू उईका, आयु: 25 वर्ष, निवासी: तालाबपारा, मल्लेपल्ली

⏩ गिरफ्तार सभी संदिग्ध माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। उनके कब्जे से निम्न सामग्री बरामद हुई: टीफिन बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज वायर, इलेक्ट्रिक वायर, जमीन खोदने के औजार, माओवादी शहीदी सप्ताह से संबंधित पर्चे/पाम्पलेट

⏩ आरोपियों के विरुद्ध थाना बासागुड़ा में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय बीजापुर भेजा गया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *