माओवादियों की कायराना करतूत, माओवादियों के द्वारा लगाये गये प्रेशर IED ब्लास्ट होने से एक ग्रामीण हुआ गंभीर रूप से घायल

By
Advertisement
Advertisement

आज दिनांक 04 अगस्त 2025 के शाम लगभग 04:30 से 05.00 बजे के मध्य थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पुजारीकांकेर स्कूलपारा निवासी कलमू गंगा पिता कलमू देवा, उम्र 50 वर्ष जंगल की ओर पशु चराने गया था। इस दौरान पुजारीकांकेर के जंगल-पहाड़ क्षेत्र में माओवादियों द्वारा पूर्व से लगाये गये प्रेशर IED विस्फोट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल ग्रामीण का विवरण:-

1. कलमू गंगा पिता कलमू देवा उम्र 50 वर्ष निवासी पुजारीकांकेर स्कूलपारा थाना उसूर जिला बीजापुर

🔳प्रेशर IED विस्फोट के कारण घायल ग्रामीण के पैर के तलवे में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) कैम्प पुजारीकांकेर द्वारा त्वरित रूप से  घायल ग्रामीण को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया एवं तत्पश्चात बेहतर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उसूर भेजा गया ।

🔳आमजन से अपील – जंगल एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन के दौरान अत्यधिक सतर्कता बरतें। किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना या सुरक्षा बल कैम्प को सूचित करें।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *