महिला बाल विकास मंत्री प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े ने भटगांव के सभी वार्डो सहित साप्ताहिक बाजार में की नुक्कड़ सभा

Advertisement
Advertisement

आम सभा लगाने से भाजपा को नगर वाशियो का मिल रहा भरपूरा सहयोग

भटगांव । छत्तीसगढ़ शासन की महिला बाल विकास मंत्री के प्रतिनिधि ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने निकाय चुनाव को लेकर भटगांव नप के सभी वार्डो व साप्ताहिक बाजार में की नुक्कड़ सभा

आम सभा को ठाकुर राजवाड़े ने किया संबोधित

ठाकुर राजवाड़े ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार है हम सब को मिलकर नप भटगांव में भी भाजपा का परचम लहराना है जिससे कि प्रदेश में भी लोग भटगांव नप की जीत की सराहना करे मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े जी ने एस ई सी एल भटगांव क्षेत्र की बंद होने वाली खदान को सी टी ओ दिलाया जिससे खदान में उत्पादन चालू है नहीं तो हमारे साथी खदानों में कार्यरत कर्मचारियों का तबादला यहां से दूर अन्य खदानों में हो जाता जिसकी वजह से कर्मी के परिवार को परेशानी उठानी पड़ती

इन सभी समस्याओं को देखते हुए माननीय मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी ने मुख्यमंत्री जी से आग्रह कर खदान बंद न हो उसके लिए विभाग से परमिशन दिलाई आगे कहा कि भटगांव में सभी वार्डो में पानी की समस्या देखने को मिली जल संकट को दूर करने के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने जल नल योजना के तहत 55 लाख रुपए की स्वीकृति दिलाई है जल्द ही भटगांव में जल संकट की समस्या दूर होगी

पूर्व में रही कांग्रेस सरकार के नप अध्यक्ष के कार्यकाल को सबने देखा है कांग्रेस ने काम धरातल स्तर पर किया होता तो सबसे बड़ी समस्या जल की पूरी हुई होती कांग्रेस अध्यक्ष भटगांव नप में कही भी विकास का कार्य नहीं किया

हम दिल्ली जीत कर आए है आप सभी नप वासी साथ देते है हम नप भटगांव को जीतेंगे आम सभा में भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय गोयल,पार्षद प्रतिनिधि राज कुमारी राजवाड़े,चंद्रमल गुप्ता,सच्चितानंद सिंह,कन्हैया चौधरी, वीरेंद्र गुप्ता,विजय राजवाड़े,सुनील श्रीवास, खुलेश्वर राजवाड़े,भाजपा मीडिया प्रभारी चंचल सिंह व वार्ड वासी उपस्थित रहे

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *