महासमुंद के सिंघोड़ा पुलिस और साइबर सेल की टीम ने 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

By
Advertisement
Advertisement

तस्कर पुलिस को चकमा देने की लिए महेंद्रा कार के सीट के नीचे चेंबर बनाकर गांजा की तस्करी कर रहे थे। दोनो अन्तर्राज्जीय तस्कर कों पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 27 किलो गांजा जब्त किया गए है। जिसकी क़ीमत लगभग 4 लाख रुपए है..मामला महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना का है।

पुलिस कों मुखबिर से सूचना मिली की ओड़िशा से छत्तीसगढ़ के रास्ते दूसरे राज्यों में गांजे की तस्करी की जा रही है। इस दरमियान सिंघोड़ा थाना के रेहटीखोल नाका में वाहनों को चेकिंग की जा रही थी। ओडिशा की तरफ से हरियाणा नंबर प्लेट की महेन्द्र गाड़ी को रोका गया।

गाड़ी में सवार मोहम्मद शारूख और शारिक पुलिस को देखकर घबरा गए। पुलिस टीम ने गाड़ी की चेकिंग की तो पिछले सीट के नीचे बने चैम्बर से 27 किलो गांजा जब्त किया गया। वहीं दिल्ली निवासी दोनों तस्करों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट  की धारा 20बी के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *