मरवाही वन मंडल के उड़नदस्ता टीम कर रहे ग्रामीणों का शोषण, अवैध वसूली से ग्रामीण हो रहे हैं परेशान

By
Advertisement
Advertisement

वन विभाग के उड़ान दस्ता टीम की अवैध वसूली से त्रस्त ग्रामीणों ने की उच्च स्तरीय शिकायत

मरवाही वन मंडल के उड़नदस्ता टीम द्वारा इन दिनों अवैध वसूली के लिए जिले में बदनाम हो रहा है। वन विभाग की उड़न दस्ता टीम ग्रामीणों को वन कानून का डर दिखाकर उनसे अवैध वसूली कर रहे हैं जिससे ग्रामीण बुरी तरह परेशान हो रहे हैं।

इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा की गई उच्च स्तरीय शिकायत के अनुसार मरवाही उड़नदस्ता टीम द्वारा मरवाही के ग्राम कोलंबिया के संतोष कोल से1000 रुपए,सिलपहरी के कुमान मरपच्ची से 2000 रुपये, छोटू गोंड़ से 4000 रुपए की वसूली अवैध रूप से की गई।

इसी तरह वन विभाग उड़ान 10 तक की टीम द्वारा मानसिंह श्याम कई आर्थिक शोषण किया गया। ग्रामीणों ने उड़न दस्ता मरवाही वन मंडल की टीम की अवैध वसूली की शिकायत वन विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारियों को की है। ग्रामीण इन पर कार्यवाही का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *